IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) बल्लेबाजों की लीग मानी जाती है. क्योंकि इस लीग में बल्लेबाजी के रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. IPL क्रिकेट खेलने का तरीका ही बदल दिया है और अब बल्लेबाज सिंगल डबल से ज्यादा छक्के और चौके पर विश्वास करते हैं. निलामी के दौरान बोली भी उसी खिलाड़ी की ज्यादा लगती है जिसे छक्के मारने में महारत हासिल हो. वैसे तो IPL के हर मैच में और हर सीजन में ही छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनता है लेकिन हम आपको बताने वाले हैं कि 2008 में शुरु हुए इस लीग में अबतक किस सीजन में सर्वाधिक छक्के लगे हैं.
खबर में खास
- IPL 2022 में सर्वाधिक छक्के
- इसके पहले 2018 में लगे थे सर्वाधिक छक्के
IPL 2022 में सर्वाधिक छक्के
IPL 2022 IPL का 15 वां सीजन है और इसी सीजन में सर्वाधिक छक्के लगने का रिकॉर्ड बन चुका है. रविवार के चेन्नई और गुजरात के बीच हुआ मुकाबला इस सीजन का 62 वाँ मुकाबला था. 62 वें मुकाबले तक सीजन में 876 छक्के लग चुके हैं. अभी कुछ लीग मुकाबलों के अलावा फाइलन मुकाबला भी खेला जाना है. इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि IPL के 15 वें सीजन में कुल छक्कों की संख्या 1000 हो सकती है. आईपीएल 2022 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन के नाम हैं, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का लगाया था.
इसके पहले 2018 में लगे थे सर्वाधिक छक्के
IPL 2022 के पहले सर्वाधिक छक्के लगने का रिकॉर्ड IPL 2018 में दर्ज किया गया था. 2018 में कुल 872 छक्के लगे थे. IPL 2018 की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स थी.
